सीतापुर: टीन शेड में दौड़ा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत
सीतापुर। जिले के महोली कोतवाली इलाके में गुरुवार की देर शाम एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महोली कोतवाली क्षेत्र के चाडरा गांव निवासी जयराम 40, पुत्र रामेश्वर सिंह के घर में लोहे का …
सीतापुर। जिले के महोली कोतवाली इलाके में गुरुवार की देर शाम एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महोली कोतवाली क्षेत्र के चाडरा गांव निवासी जयराम 40, पुत्र रामेश्वर सिंह के घर में लोहे का टीन शेड पड़ा हुआ है। उसी टीन शेड से होकर घर की बिजली लाइन निकली है। किसी तरह उसी बिजली लाइन की वजह से टीन शेड में करंट आ गया।
इसी दौरान टीन शेड की चपेट में जयपाल आ गया। जिससे उनको जबरदस्त करंट लग गया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर जुट गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी होने पर महोली से कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
