लखीमपुर खीरी: चोरी का सोना बेचने के आरोप में सर्राफा व्यापारी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। शहर के बड़े सर्राफा ब्यापारी को चोरी का सोना बेचने के आरोप में लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने बताया मामला गंभीर है इसके तार कहां से जुड़े है इसका भी पता लगाया जा रहा है। जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। गुरुवार …
लखीमपुर खीरी। शहर के बड़े सर्राफा ब्यापारी को चोरी का सोना बेचने के आरोप में लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने बताया मामला गंभीर है इसके तार कहां से जुड़े है इसका भी पता लगाया जा रहा है। जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
गुरुवार को लखनऊ से आई पुलिस ने शहर के एक बड़े सर्राफा व्यापारी को चोरी का सोना बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी से कोतवाली में पूछताछ चल रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक सोना बरामद होने की बात नही कही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया लखनऊ में पकड़े गए कुछ संदिग्धों ने बताया कि लखीमपुर शहर का एक बड़ा सर्राफा व्यापारी चोरी का सोना ग्राहकों को बेचता हैं। जिस पर लखनऊ पुलिस इसको गिरफ्तार करने के लिए आई थी सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने बताया की आरोपी से पूछताछ चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
