संभल: सीएम योगी पर अमर्यादित बयान देने पर सपा नेताओं को जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। कैली देवी में मुख्यमंत्री की जनसभा के अगले दिन बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा योगी आदित्यनाथ को लेकर अभद्र भाषा के प्रयोग के आरोप में प्रदेश सचिव समेत 10 कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया है। एसपी चक्रेश मिश्र के आदेश पर बहजोई पुलिस ने कार्रवाई की है। मंगलवार को सीएम ने उक्त …

संभल,अमृत विचार। कैली देवी में मुख्यमंत्री की जनसभा के अगले दिन बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा योगी आदित्यनाथ को लेकर अभद्र भाषा के प्रयोग के आरोप में प्रदेश सचिव समेत 10 कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया है। एसपी चक्रेश मिश्र के आदेश पर बहजोई पुलिस ने कार्रवाई की है।

मंगलवार को सीएम ने उक्त स्थल पर जनसभा कर करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण किया था। बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव भावेश यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इधर, सपा नेताओं की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कार्रवाई को तानाशाही रवैया बताया। इन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के आवास को खाली कराकर गंगाजल छिड़का था, तब तो कोई एफआईआर नहीं हुई थी। पूर्व जिलाध्यक्ष ने सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर को वापस करने की मांग को लेकर गेस्ट हाउस पहुंचकर एसपी चक्रेश मिश्रा को ज्ञापन सौपा।

युवा नेता पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं होने पर 26 सितंबर को जनपद में चक्का जाम करने को कहा। इस दौरान अजयपाल यादव, राजेश यादव, इमरान खां, बाबू खां, आरिफ खां, गुल्लू खां, प्रेमशंकर, अमित यादव, सुरेन्द्र सिंह, धीरज, अवधेश यादव, शुभम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार