बरेली: पढ़ेरा के प्रधान के साथ काम करने वाला होमगार्ड होगा बर्खास्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पढ़ेरा के प्रधान के साथ स्मैक की तस्करी कर होमगार्ड ने फरीदपुर हाईवे पर ढ़ाबा खोल लिया। जांच में नक्शा पास न होने के कारण उसके ढ़ाबे को बुधवार को नगर पालिका परिषद की टीम ने ढहा दिया। कार्रवाई के बाद होमगार्ड और उसका बेटा लापता है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश …

बरेली, अमृत विचार। पढ़ेरा के प्रधान के साथ स्मैक की तस्करी कर होमगार्ड ने फरीदपुर हाईवे पर ढ़ाबा खोल लिया। जांच में नक्शा पास न होने के कारण उसके ढ़ाबे को बुधवार को नगर पालिका परिषद की टीम ने ढहा दिया। कार्रवाई के बाद होमगार्ड और उसका बेटा लापता है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तारी के साथ ही उसे विभाग से बर्खास्त भी कराया जाएगा।

फतेहगंज पूर्वी के पढ़ेरा के प्रधान छोटे ने अपने करीबियों को स्मैक के कारोबार में शामिल कर लिया था। प्रधान का साथ देने वालों में ट्रैफिक पुलिस में तैनात होमगार्ड नवी हसन उर्फ पुत्तू वख्स भी था। वह ड्यूटी के साथ स्मैक की भी सप्लाई करता था। पुलिस जांच में पता चला कि उसने प्रधान के साथ मिलकर फरीदपुर रोड पर 5 बीघे में जनता ढ़ाबा खोला था। बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में उसे तोड़ दिया गया था।

आरोपी होमगार्ड की और भी संपत्तियां तलाश की जा रही हैं। जल्द ही उसके खिलाफ पत्र लिखकर उसे विभाग से बर्खास्त करने की बात कही जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार