बरेली: मिड-डे मील के खातों का संचालन प्रधानों के जरिए कराने की मांग
बरेली, अमृत विचार। प्रधानों के हाथ से मिड-डे मील योजना के खातों का संचालन हटाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी नितीश कुमार से मिले और उन्होंने मिड-डे मील के खातों का संचालन प्रधानों के जरिए कराने की मांग उठायी। कहा कि अन्य जनपदों में …
बरेली, अमृत विचार। प्रधानों के हाथ से मिड-डे मील योजना के खातों का संचालन हटाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी नितीश कुमार से मिले और उन्होंने मिड-डे मील के खातों का संचालन प्रधानों के जरिए कराने की मांग उठायी। कहा कि अन्य जनपदों में प्रधानों के जरिए ही संचालन हो रहा है। साथ ही पदाधिकारियों ने ब्लॉकों में अटैच सफाई कर्मियों को मूल स्थान ग्राम पंचायत में भेजने की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बताया कि पंचायत चुनाव के छह माह बीतने के बाद भी मिड-डे-मील खातों का संचालन विद्यालय की प्रबंध समिति, प्रधानाध्यापक कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत संबंधित खातों में ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर जोड़ने की मांग जोरशोर से उठायी। जिलाध्यक्ष सुधीश पाण्डेय, ओमवीर सिंह, माया देवी, सोनू, राजवीर वर्मा आदि प्रधान मिलने पहुंचे थे। इस संबंध में जिलाधिकारी नितीश कुमार की ओर से मिड डे मील के खातों के संचालन को लेकर आदेश जारी किया गया है। जिसमें शासनादेश के तहत मिड डे मील के खातों का संचालन ग्राम प्रधान व विद्यालय के प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा।
