बरेली: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता जब प्रेमननगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। …

बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता जब प्रेमननगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए है।

ब्रहम्पुरा की रहने वाली महरुननिशा ने बताया कि उसकी शादी आजमनगर निवासी नासिर हुसैन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल के लोग दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। 1 सितंबर को उसके पति और ससुराल के अन्य लोगों ने उसे मारा पीटा और मायके से बाइक न लाने की बात कहकर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

संबंधित समाचार