मुरादाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अगवानपुर में ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां करीब ढाई घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। जेब में मिले डीएल से मृतक की शिनाख्त हुई। मृतक के परिजन तड़के करीब 3:30 बजे मोर्चरी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अगवानपुर में ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां करीब ढाई घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। जेब में मिले डीएल से मृतक की शिनाख्त हुई। मृतक के परिजन तड़के करीब 3:30 बजे मोर्चरी पहुंच गए। सिविल लाइंस पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पीलीभीत जनपद के कस्बा व थाना बीसलपुर निवासी 55 वर्षीय इस्तियाक ट्रक चालक थे। वह ट्रक में कानपुर से लोहे के गार्डर लादकर चंडीगढ़ जा रहे थे। देर रात करीब 12 बजे उन्होंने अगवानपुर में ट्रक रोका और चाय पीने के लिए सड़क पार करने लगे।
इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। 108 एंबुलेंस में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर मृतक का पुत्र मुस्ताक अपने मामा बहनोई और दोस्त के साथ मोर्चरी पहुंच गया। इश्तियाक की मौत से उनकी पत्नी सहाना और 7 बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें:- संभल: सीएम योगी पर अमर्यादित बयान देने पर सपा नेताओं को जेल
