हरदोई: नगर पालिका अध्यक्ष ने किया वाणिज्य उत्सव का शुभारंभ, कही बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। गांधी भवन हाल में 75वीं आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन के अन्तर्गत आयोजित एक दिवसीय ‘वाणिज्य उत्सव‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार द्वारा लघु एवं …

हरदोई। गांधी भवन हाल में 75वीं आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन के अन्तर्गत आयोजित एक दिवसीय ‘वाणिज्य उत्सव‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार द्वारा लघु एवं माध्यम उद्योग लगाने हेतु युवक/युवतियों को प्रोत्साहित एवं जागरूक करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। साथ बड़े एवं स्थापित उद्योगों को और बेहतर बनाने और उनका विस्तार करने के लिए बैंकों से लोन उपलब्ध कराकर मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने उपयुक्त उद्योग से कहा कि जनपद में छोटे उद्योग लगाने के इच्छुक युवक/युवतियों को स्वीकृत आवेदन पत्रों के सापेक्ष बैंकों से समय पर ऋण उपलब्ध करायें और उद्योग स्थापना में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल विमलेश दीक्षित ने कहा कि शासन/प्रशासन व उद्योग विभाग के सहयोग से जनपद में व्यापार व उद्योग को लाभ हुआ है और व्यापारियों तथा उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण भी किया जा रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीसीएम श्रीराम यूनिट हेड प्रदीप त्यागी ने कहा कि जनपद में उद्योग को बढ़ावा देने में कृषकों का बहुत योगदान है। कार्यक्रम में डीडी नावार्ड, उपायुक्त वाणिज्य कर, रूपापुर चीनी मिल प्रबन्धक, हरियावां सहित व्यापारी, उद्यमी एवं पत्रकार बन्धु आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार