रायबरेली: नहीं शुरू हो पा रही रोहनिया सीएचसी की ओपीडी, जानें वजह…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ऊंचाहार के रोहनिया ब्लाक में सीएचसी बनने के बाद आज तक वहां ओपीडी शुरू नहीं हो सकी है। कारण वहां जो भी पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात हुआ है , वह ऊंचाहार में काम कर रहा है। इधर कुछ महीनों से रोहनिया ब्लाक में ओपीडी शुरू करने की कवायद शुरू हुई है। उसके बाद ऊंचाहार …

रायबरेली। ऊंचाहार के रोहनिया ब्लाक में सीएचसी बनने के बाद आज तक वहां ओपीडी शुरू नहीं हो सकी है। कारण वहां जो भी पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात हुआ है , वह ऊंचाहार में काम कर रहा है। इधर कुछ महीनों से रोहनिया ब्लाक में ओपीडी शुरू करने की कवायद शुरू हुई है। उसके बाद ऊंचाहार सीएचसी में काम कर रहे मेडिकल स्टाफ को रोहनिया भेजे जाने का आदेश हुआ है। लेकिन ऊंचाहार सीएचसी अधीक्षक उस स्टाफ को यहां से मुक्त नहीं कर रहे है।

बताया जाता है कि यह स्टाफ ऊंचाहार सीएचसी में आवश्यक कार्यों से जुड़ा है। यदि इस स्टाफ को रोहनिया सीएचसी में भेज दिया जाता है तो ऊंचाहार सीएचसी का सामान्य कामकाज पूरी तरह ठप हो जाएगा क्योंकि ऊंचाहार सीएचसी में भी स्टाफ की भारी कमी है। ऊंचाहार सीएचसी में काम करने वाले करीब पंद्रह ऐसे कर्मचारी है , जिनकी मूल तैनाती रोहनिया सीएचसी है।  लेकिन वह ऊंचाहार सीएचसी में काम कर रहे है। अब यदि इस स्टाफ को रोहनिया सीएचसी भेज दिया जाता है तो ऊंचाहार सीएचसी का कामकाज बंद हो जाएगा। ऊंचाहार सीएचसी अधीक्षक डॉ एम.के शर्मा का इस बारे में कहना है कि जबतक हमको नया स्टाफ नहीं मिल जाता, तब तक हम इस स्टाफ को नहीं छोड़ सकते हैं।

संबंधित समाचार