मुरादाबाद: होटल के कमरे में मिला कर्नाटक के वृद्ध का शव, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान कर्नाटक निवासी एचवी नागराज शेट्टी के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड पर होटल इंडिया के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान कर्नाटक निवासी एचवी नागराज शेट्टी के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड पर होटल इंडिया के कमरा नंबर 304 में शुक्रवार की रात 9:15 बजे कर्नाटक के मैसूर निवासी 67 वर्षीय रवि नागराज शेट्टी रुके थे। शनिवार सुबह होटल कर्मचारी जगदीश ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। तब उसने होटल मैनेजर मुकुल को सूचना दी। मुकुल ने भी आवाज ए दिल और दरवाजा भी खटखटाया मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल होटल पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा। वृद्ध का शव बेड पर नग्न अवस्था में पड़ा था। इस दौरान एसएससी, एसपी सिटी, सीओ कोतवाली भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराएं। होटल मैनेजर मुकुल ने बताया कि मृतक आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार करते थे।

वह इससे पहले भी वर्ष 2017 और 2018 में उनके होटल में आकर ठहरे थे। वृद्ध की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। एसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सच्चाई उजागर हो सकेगी।

संबंधित समाचार