बाराबंकी: दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामला कोतवाली बदोसराय के ग्राम चीकापुर का है। यहां के निवासी भूपेंद्र सिंह लवकुश यादव के बीच प्रधानी चुनाव की रंजिश काफी समय …

बाराबंकी। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामला कोतवाली बदोसराय के ग्राम चीकापुर का है। यहां के निवासी भूपेंद्र सिंह लवकुश यादव के बीच प्रधानी चुनाव की रंजिश काफी समय से चली आ रही है। इसी रंजिश के कारण गुरुवार को शाम करीब 6 बजे खेत की रखवाली करने जा रहा भूपेंद्र सिंह को विपक्षी लवकुश ने अपने परिवार के लोगों के साथ रास्ते में घेरकर मारा पीटा।

विपक्षियों से भूपेंद्र किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचा। पीछे से लवकुश,  कौशल कुमार, प्रेमचंद, सुजीत कुमार, सर्वजीत, पवन कुमार आदि लाठी डंडा बांका लेकर उसके घर पहुंच गए और माता, पिता, बहन को घर में घुसकर मारने लगे। सभी को गंभीर चोट लगी है।

वहीं दूसरे पक्ष लवकुश कुमार ने भी अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस से की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बदोसराय पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को लाकर सीएससी में भर्ती कराया जिसमें से दो लोग गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किये गए हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार