उत्तरी अमेरिका में पाए गए 23,000 साल पुराने मानव पदचिह्न, एशिया से कुछ यूं तय किया सफर
वाशिंगटन। न्यू मैक्सिको में खोजे गए जीवाश्म के पैरों के निशान से संकेत मिलता है कि आरंभिक मनुष्य लगभग 23,000 साल पहले उत्तरी अमेरिका में घूम रहे थे। अनुसंधानकर्ताओं ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पैरों के निशान व्हाइट सैंड्स नेशनल पार्क में एक सूखी झील के तल में पाए गए, जिसे पहली बार 2009 …
वाशिंगटन। न्यू मैक्सिको में खोजे गए जीवाश्म के पैरों के निशान से संकेत मिलता है कि आरंभिक मनुष्य लगभग 23,000 साल पहले उत्तरी अमेरिका में घूम रहे थे। अनुसंधानकर्ताओं ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पैरों के निशान व्हाइट सैंड्स नेशनल पार्क में एक सूखी झील के तल में पाए गए, जिसे पहली बार 2009 में एक पार्क प्रबंधक ने देखा था।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के वैज्ञानिकों ने हाल ही में इसके अनुमानित काल निर्धारित करने के लिए पैरों के निशान में फंसे बीजों का विश्लेषण किया, जो लगभग 22,800 से लेकर 21,130 साल पहले के हैं। अधिकतर वैज्ञानिकों का मानना है कि प्राचीन मनुष्य भूमि पुल के माध्यम से आया था जो एशिया को अलास्का से जोड़ता था।
यह अब जलमग्न है। पत्थर के औजारों, हड्डियों के जीवाश्म और आनुवंशिक विश्लेषण सहित विभिन्न सबूतों के आधार पर अन्य अनुसंधानकर्ताओं ने अमेरिका में मानव आगमन के लिए संभावित कालखंड का अनुमान लगाया है, जो 13,000 से 26,000 साल पहले या उससे अधिक का है। यह अनुसंधान बृहस्पतिवार को साइंस नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ।
