रामपुर: बुखार से कराह रहे मरीज, अस्पताल में नहीं मिल रहीं दवाएं
रामपुर,अमृत विचार। मौसम के बदलाव के चलते रामपुर के बाशिंदे बुखार से कराह रहे हैं। पिछले 15 दिन में बुखार के 1334 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे हैं। जिसमें टाइफाइड के 355 मरीज हैं। शुक्रवार को बुखार के 35 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे जिनमें 34 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अस्पताल के वार्ड …
रामपुर,अमृत विचार। मौसम के बदलाव के चलते रामपुर के बाशिंदे बुखार से कराह रहे हैं। पिछले 15 दिन में बुखार के 1334 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे हैं। जिसमें टाइफाइड के 355 मरीज हैं। शुक्रवार को बुखार के 35 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे जिनमें 34 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
अस्पताल के वार्ड बुखार के मरीजों से फुल हैं। ओपीडी में बुखार के मरीजों की लंबी कतारें लग गई हैं। शहर में डेंगू के लार्वा की तलाश में जगह-जगह जांच पड़ताल कराई जा रही है। मलेरिया की 410 जांचों में 19 मरीज पाजिटिव आए हैं। डेंगू की 70 जांचों में एक पाजिटिव मरीज मिला है।
जिले में सबसे ज्यादा 311 मरीज जांच के बाद टायफाइड के सामने आए हैं। जिला अस्पताल के अलावा प्राइवेट डाक्टरों के क्लीनिक भी बुखार के मरीजों से भरे हुए हैं। जिले में दवाओं का टोटा है डाक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। जिले में बुखार फैलने पर झोलाछाप भी चांदी काट रहे हैं। झोलाछापों द्वारा बुखार से तपते मरीजों को रंग-बिरंगी गोलियां दी जा रही हैं।
