अयोध्या: रामलला के सखा त्रिलोकी पांडेय का 70 साल की उम्र में निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम जन्म भूमि व बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर अदालत में रामलला के सखा के रूप में मुकदमा लड़ने वाले त्रिलोकी नाथ पांडेय का आज 70 वर्ष की उम्र में डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि …

अयोध्या। राम जन्म भूमि व बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर अदालत में रामलला के सखा के रूप में मुकदमा लड़ने वाले त्रिलोकी नाथ पांडेय का आज 70 वर्ष की उम्र में डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि त्रिलोकी नाथ पांडे 1992 में अयोध्या आए और विश्व हिंदू परिषद से जुड़ गए।

अदालत में चल रहे राम जन्मभूमि विवाद मामले में देवकीनंदन अग्रवाल के बाद त्रिलोकी नाथ पांडे रामलला के सखा के तौर पर मुकदमे में पक्षकार बने थे। मूल रूप से बलिया निवासी त्रिलोकी नाथ पांडे के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। 1992 से वह यहीं कारसेवक पुरम में ही रहते थे और राम जन्मभूमि के अदालत में चल रहे मामलों की पैरवी करते थे।

उनका निधन आज शुक्रवार शाम 8:00 बजे हुआ। अभी यह नहीं तय हो पाया है कि उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में किया जाए या बलिया में। उनके ज्येष्ठ पुत्र चाहते हैं कि अंतिम संस्कार बलिया में हो जबकि यहां कारसेवक पुरम से जुड़े विहिप और न्यास के पदाधिकारी अंतिम संस्कार अयोध्या में कराना चाहते हैं।

संबंधित समाचार