रामपुर: प्रेमिका के घर में घुसा प्रेमी, परिजनों ने पकड़कर कराया निकाह
शाहबाद (रामपुर), अमृत विचार। शुक्रवार देर रात प्रेमिका के घर में घुसे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। हंगामे के बाद परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। तड़के सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। उधर प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की ज़िद पर अड़ी हुई थी। …
शाहबाद (रामपुर), अमृत विचार। शुक्रवार देर रात प्रेमिका के घर में घुसे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। हंगामे के बाद परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। तड़के सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। उधर प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की ज़िद पर अड़ी हुई थी। नगर के एक मोहल्ले निवासी युवक का प्रेम प्रसंग दूसरे मोहल्ले की युवती से चल रहा था।
परिजनों के लाख मनाने पर भी युवती नहीं मानी तो उसके परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंच गए। दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई। कोतवाली में मोजूद सभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शान्त किया।
समझाने के बाद दोनों पक्ष निकाह कराने को सहमत हो गए। प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस से कोतवाली में निकाह कराने के लिए कहा। लेकिन आपसी सहमति से पुलिस ने दोनों पक्षों को घर भेज दिया। देर शाम प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। कोतवाल शिवचरन सिंह ने बताया कि सुबह कोतवाली प्रेमी युगल का मामला कोतवाली में आया था। आपसी सहमति से दोंनों पक्षों में समझौता हो गया, इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली से चले गए।
