बरेली: शिक्षक अमित शर्मा आईसीटी अवार्ड के लिए चयनित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विकास खंड फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला के प्रधानाध्यापक व राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. अमित शर्मा को राज्य स्तरीय आईसीटी (इनफॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) अवार्ड मिलेगा। राज्य स्तरीय आईसीटी आधारित कक्षा शिक्षण प्रतियोगिता के लिए उनका जिले से नाम भेजा गया था। प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 …

बरेली, अमृत विचार। विकास खंड फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला के प्रधानाध्यापक व राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. अमित शर्मा को राज्य स्तरीय आईसीटी (इनफॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) अवार्ड मिलेगा। राज्य स्तरीय आईसीटी आधारित कक्षा शिक्षण प्रतियोगिता के लिए उनका जिले से नाम भेजा गया था।

प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 जुलाई तक ऑनलाइन हुआ जिसमें चयनित प्रतिभागियों ने कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आईसीटी एवं नवीन तकनीकी विधाओं का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया था। एससीईआरटी के निदेशक की ओर से संयुक्त निदेशक ने परिणाम घोषित किए। शिक्षक की इस उपलब्धि पर विभागीय अधिकारी और सहयोगी शिक्षकों ने खुशी जताई है।

संबंधित समाचार