बरेली: बस के धक्के से बाइक सवार पिता की दर्दनाक मौत, बेटा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। रामपुर रोड पर कैंफर स्टेट कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने शुक्रवार देर रात बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका नाबालिग पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने घायल को नजदीकी …

सीबीगंज, अमृत विचार। रामपुर रोड पर कैंफर स्टेट कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने शुक्रवार देर रात बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका नाबालिग पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के चलते रामपुर रोड पर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव चंदपुर काजियान निवासी जरी कारोबारी 40 वर्षीय ताहिर अंसारी अपने 15 वर्षीय बेटे अमन के साथ बिधौलिया गांव से अपने घर की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे रामपुर रोड पर कैंफर स्टेट कॉलोनी के समीप रोड क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ताहिर बस के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अमन धक्के से दूर जा गिरा। उसे भी कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर मारने बाद चालक मौके से भाग निकला।

संबंधित समाचार