राजस्थान में बड़ा हादसा: रीट परीक्षा देने जा रहे छह युवकों की मौत, ट्रक में जा घुसी ईको वैन
राजस्थान। जयपुर के चाकसू में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक ईको वैन अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। हादसे में राजस्थान टीचर्स इलिजिविलिटी टेस्ट (रीट) की परीक्षा देने जा रहे छह अभ्यर्थियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं वैन में बैठे अन्य यात्रियों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। …
राजस्थान। जयपुर के चाकसू में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक ईको वैन अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। हादसे में राजस्थान टीचर्स इलिजिविलिटी टेस्ट (रीट) की परीक्षा देने जा रहे छह अभ्यर्थियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं वैन में बैठे अन्य यात्रियों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बांरा से सीकर जा रहे थे सभी अभ्यर्थी
दरअसल, 26 सितंबर को राजस्थान में रीट की परीक्षा का आयोजन हो रहा है। जिसमें करीब 16 लाख 22 हजार 19 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। जिसके लिए पूरे प्रदेश में करीब 3993 केंद्र भी बनाए गए है। हादसे में मृत हुए अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए बांरा से सीकर जा रहे थे। मगर बीच रास्ते में ही यह हादसा हो गया। जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वैन में बैठे अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
सात सीट की वैन में थे करीब 10 लोग
बताया जा रहा है कि सात सीट वाली ईको वैन में चालक ने करीब 10 सवारियों को बैठा रखा था। तीन यात्रियों वाली सीट पर चार-चार लोग बैठे हुए थे। यहां तक की आगे की एक यात्री की सीट पर भी दो लोगों को बैठाया हुआ था। जिसकी वजह वैन अनियंत्रित हुई और ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में घायल हुए अन्य यात्रियों को महात्मा गांधी व सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े-
भारत में फिर 30 हजार के नीचे कोरोना के नए केस, 290 मरीजों की मौत
