लखीमपुर खीरी: मायके से नहीं आ रही थी पत्नी, तो पेट्रोल लेकर पहुंचा ससुराल, लगा दी आग, दोनों की जलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं जहां पति ने पहले पत्नी पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी फिर अपने आप को भी आग के हवाले कर दिया। जिसमें दोनों की जलकर मौत हो गई। जबकि घर में मौजूद तीन साल के बच्चे समेत पांच लोग झुलस गए। …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं जहां पति ने पहले पत्नी पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी फिर अपने आप को भी आग के हवाले कर दिया। जिसमें दोनों की जलकर मौत हो गई। जबकि घर में मौजूद तीन साल के बच्चे समेत पांच लोग झुलस गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र की चौकी रामपुर के गांव ईसापुर निवासी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी बेटी रोमा देवी 25 वर्ष का विवाह थाना फरधान क्षेत्र के गांव गुठना निवासी अजय कुमार 27 वर्ष के साथ पांच साल पहले किया था। चार साल तक तो उनकी आपस में खूब बनीं लेकिन पिछले एक साल से दोनों की अनबन चल रही थी जिसके चलते बेटी एक साल से मायके में ही रह रही थी पति अजय उसको जबरन घर ले जाने का दबाव बना रहा था।

जिसको लेकर वह आए दिन फोन पर विवाद करता था। शुक्रवार की रात वह बोतल में पेट्रोल लेकर अचानक घर आ गया और दोनों के बीच आपस मे विवाद हुआ जिसके बाद अजय ने बेटी रोमा के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और अपने आप को भी आग के हवाले कर दिया।

जिससे जलकर दोनों की मौत हो गई। आग की चपेट में आकर तीन साल के बच्चे समेत घर के पांच लोग गंभीर झुलस गए जो कि अस्पताल में भर्ती है। सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने बताया दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और झुलसे लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़े-

देशमुख धन शोधन मामला: ईडी ने महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को फिर भेजा समन

संबंधित समाचार