झांसी: मिशन स्वरोजगार के तहत ऋण के लिए 30 सितम्बर तक करें आवेदन
झांसी। शहरी बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गयी महत्वाकांक्षी योजना “मिशन रोजगार” के तहत उत्तर प्रदेश के झांसी में युवा स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण का आवेदन 30 सितम्बर तक कर सकते हैं। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के युवाओं को …
झांसी। शहरी बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गयी महत्वाकांक्षी योजना “मिशन रोजगार” के तहत उत्तर प्रदेश के झांसी में युवा स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण का आवेदन 30 सितम्बर तक कर सकते हैं। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार सेवायोजित करने के लिए शुरू की इस योजना का लाभ युवा लें।
शहरी गरीबों की आजीविका में सुधार एवं स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराये जाने एवं कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से सेवायोजित कराये जाने के लिये दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मिशन स्वरोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लिए बैंकों के माध्यम से अनुदान आधारित व्यक्तिगत और समूह ऋण उपलब्ध कराया जाता है साथ ही कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से शहरी गरीबो को विभिन्न ट्रेडो में कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर सेवायोजित एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।
