मंत्री स्वामी प्रसाद ने किया गरीब कल्याण मेला का उद्घाटन, कही ये बड़ी बात
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को आत्मसात करते हुये गरीब और मजलूमों की मदद के लिये जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ उनके दरवाजे पर खड़ी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के …
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को आत्मसात करते हुये गरीब और मजलूमों की मदद के लिये जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ उनके दरवाजे पर खड़ी है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर विकासखंड पडरौना में गरीब कल्याण मेला तथा प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि कुशीनगर वह धरती है जहां भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण की प्राप्ति की थी, जैन महावीर का यह कर्म क्षेत्र है। यहां पर भगवान बुद्ध और महावीर ने मानवता का परचम लहराया था। आज उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए सरकार के द्वारा मानव कल्याण की विचारधारा अपनाई जा रही है।
