हरदोई: फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 रैली को अध्यक्ष प्रेमावती ने दिखाई हरी झण्डी
हरदोई। आजादी की 75वीं वर्षगाँठ अमृत महोत्सव पर देश भर मे फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे शनिवार को नेहरू युवा केंद्र, द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक जनपद स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने पं. दीनदयाल …
हरदोई। आजादी की 75वीं वर्षगाँठ अमृत महोत्सव पर देश भर मे फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे शनिवार को नेहरू युवा केंद्र, द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक जनपद स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। कलेक्ट्रेट परिसर से फ्रीडम रन 2.0 रैली को हरी झण्डी दिखाकर निर्धारित गन्तव्य को रवाना किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से एसडीएम सदर दीक्षा जैन “आईएएस”, क्षेत्राधिकारी सदर विकास जायसवाल, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, कार्यक्रम संयोजक जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र प्रतिमा वर्मा व जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अश्वनी मिश्रा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट रमेश वर्मा तथा स्काउट मास्टर डॉ. पंकज वर्मा सहित नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व स्काउट्स आदि उपस्थित रहे।
