शाहजहांपुर: एडीजी ने पुलिस अतिथि गृह का किया उद्घाटन
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पुलिसकर्मियों की सुविधाओं एवं पुलिसलाइन के सौंदर्यीकरण को लेकर एस. आनन्द एसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन शाहजहांपुर में मुख्य द्वार एवं अतिथिगृह का नवनिर्माण कराया गया। शनिवार को पुलिस लाइन शाहजहाँपुर मे नवनिर्मित मुख्य द्वार एवं अतिथिगृह का उद्घाटन अविनाश चंद्र अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली ने किया। पश्चात थाना …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पुलिसकर्मियों की सुविधाओं एवं पुलिसलाइन के सौंदर्यीकरण को लेकर एस. आनन्द एसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन शाहजहांपुर में मुख्य द्वार एवं अतिथिगृह का नवनिर्माण कराया गया। शनिवार को पुलिस लाइन शाहजहाँपुर मे नवनिर्मित मुख्य द्वार एवं अतिथिगृह का उद्घाटन अविनाश चंद्र अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली ने किया।
पश्चात थाना सदर बाजार का निरीक्षण किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर जनता की शिकायतो को भी सुना तथा त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों पर बने समाधान दिवस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर, जीडी, कार्य वितरण आदि रजिस्टरों एवं अभिलेखों की अध्यावधिक एंट्री तथा उनके रख-रखाव को चेक किया।
इसके अतिरिक्त थाना परिसर एवं थाना परिसर में बने, मैस, बैरक की साफ-सफाई को चेक किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से वार्ता कर DG परिपत्रों मे दिये गये निर्देशों का पूर्णतः पालन करने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को वर्तमान परिपेक्ष्य मे और दक्ष करन के सम्बन्ध मे आवश्यक निर्देश दिए गए।
