बरेली: 2022 के विधानसभा चुनाव में कमल खिलाएंगे कार्यकर्ता- पप्पू भरतौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को एक रिसॉर्ट में बिथरी चैनपुर विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने आंवला जिले के कार्यकताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विधायक पप्पू भरतौल ने माला और अंग वस्त्र पहनाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा बरेली …

बरेली, अमृत विचार। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को एक रिसॉर्ट में बिथरी चैनपुर विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने आंवला जिले के कार्यकताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विधायक पप्पू भरतौल ने माला और अंग वस्त्र पहनाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा बरेली व आंवला लोकसभा प्रभारी संतोष सिंह रहे। उन्होंने श्रद्धेय पं दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लेने की बात कही।

विधायक पप्पू भरतौल ने कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव में फिर से कार्यकर्ता कमल खिलाने का काम करेंगे। कम से कम 40 वर्षों तक सपा, बसपा के नेता और कार्यकर्ता कहीं घूमने चले जाएं या विश्राम कर लें क्योंकि इससे पहले भाजपा सरकार विश्राम नहीं करेगी। आगामी चुनाव के बाद भाजपा सरकार आधिकारियों से हिसाब लेगी। अधिकारी जान लें कि हम भी 40 साल से पहले कहीं जाने वाले नहीं है। अब देखेंगे कि कैसे कोई अधिकारी काम रोकता है।

विधायक पप्पू भरतौल ने बताया कि कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी है। कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठ, सभी वर्ग के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, विधानसभा प्रभारी राजेश्वर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजू उपाध्याय, प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा जवाहर लाल, आशुतोष मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश मोहन त्यागी ने किया।

संबंधित समाचार