बरेली: सरकारी कर्मचारी बनकर सट्टेबाज ने की शादी, दहेज को लेकर किया प्रताड़ित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर सट्टा कारोबारी दीपक ने शादी के बाद से पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसने पत्नी व बेटे को बेघर कर दिया। काफी समझाने पर उसने साले को जान से मारने की धमकी दे डाली। शुक्रवार की रात महिला …

बरेली, अमृत विचार। खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर सट्टा कारोबारी दीपक ने शादी के बाद से पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसने पत्नी व बेटे को बेघर कर दिया। काफी समझाने पर उसने साले को जान से मारने की धमकी दे डाली। शुक्रवार की रात महिला की तहरीर पर सुभाष नगर पुलिस ने दीपक व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सुभाष नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्रेटर कैलाश कॉलोनी निवासी पलक गोस्वामी उर्फ माधुरी ने बताया कि उसकी शादी क्षेत्र के ही रेलवे कॉलोनी निवासी दीपक से 5 साल पहले हुई थी। शादी से पहले दीपक के परिजनों ने उसे रेलवे कर्मचारी बताया था। लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि वह रेलवे में नौकरी नहीं करता है बल्कि सट्टेबाज है। आरोप है कि शादी के बाद दीपक ने बतौर दहेज 5 लाख रुपये की मांग की। जिसके पूरी न होने पर मारपीट करने लगा।

दीपक ने प्लॉट खरीदने के नाम पर पलक से 2 लाख रुपये मायके से लाने की बात कही। किसी तरह जब दो लाख रुपये आरोपी को मिले तो उसने प्लॉट भी अपने नाम करा लिया। इसके बाद विरोध करने पर पत्नी व दो साल के बेटे को घर से निकाल दिया और बकाया तीन लाख रुपये लाकर देने पर ही घर में रखने की बात कही।

संबंधित समाचार