बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में मनाया वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस पर शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये छात्रों को फार्मासिस्ट की उपयोगिता बताई गई। फार्मासिस्ट आलवेज ट्रस्टेड योर हेल्थ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति दी। इस दौरान विशेषज्ञों ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि …
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस पर शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये छात्रों को फार्मासिस्ट की उपयोगिता बताई गई। फार्मासिस्ट आलवेज ट्रस्टेड योर हेल्थ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति दी। इस दौरान विशेषज्ञों ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के वरिष्ठ शल्यचिकित्सक डा. अर्जुन अग्रवाल मौजूद थे। उन्होंने छात्रों को संबोधित कर ड्रग, उसमें उपस्थित एक्टिव तत्व और उनके महत्व के बारे में बताया। साथ ही दवाओं के सही इस्तेमाल और पर्याप्त डोज के साथ सही समय पर दवा के सेवन से होने वाले प्रभाव की भी जानकारी दी। कहा कि डाक्टर की सलाह के मुताबिक दवाओं का सही इस्तेमाल करने से बीमारी को पूर्णतया ठीक किया जा सकता है। दवा के दुष्प्रभाव से भी बचा जा सकता है।
बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में फार्मेसी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अमित गुप्ता और सत्येंद्र कुमार राजपूत ने संयुक्त रूप से ड्रग, कॉस्मेटिक एक्ट और फार्मासिस्ट के भविष्य पर छात्रों को महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्पीकिंग ऑन द स्पॉट, क्विज, माइम, नृत्य, गीत, नाटक आदि कार्यक्रमों के जारिए लोगों को फार्मासिस्ट की जिम्मेदारियों और चिकित्सा क्षेत्र में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया गया।
कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र प्रसंग गुप्ता, सुनील कुमार, एशिका शर्मा, रवि कुमार, यश आनंद सिन्हा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का बीआईयु कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डा. पुष्पेंद्र कन्नौजिया ने स्वागत कर आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डा. अर्जुन अग्रवाल व वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डा. चीना अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन बीफार्मा की छात्रा शीतल गंगवार और अटल ओझा ने किया। इस अवसर पर शिक्षक, कर्मचारियों सहित काफी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
