अमरोहा: गांव में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ हुआ पिंजरे में कैद
अमरोहा, अमृत विचार। गांव में पिछले कई दिनों से दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिर पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली और बताया कि इस श्रेत्र में और तेंदुए खुले घूम रहे हैं। जिसके कारण गांव वाले डरे हुए हैं। राम गंगा पौषक नगर के …
अमरोहा, अमृत विचार। गांव में पिछले कई दिनों से दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिर पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली और बताया कि इस श्रेत्र में और तेंदुए खुले घूम रहे हैं। जिसके कारण गांव वाले डरे हुए हैं।
राम गंगा पौषक नगर के पास कई बार तेंदुए को देखा गया था। जिसके कारण पूरे इलाके में दहशत फैली हुई थी। ग्रामीणों ने वनविभाग को सूचना दी थी। करीब एक सप्ताह पहले वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। कई दिनों के इंतजार के बाद नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव अलीपुरा में तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। ग्रामीणों का कहना, क्षेत्र में कई तेंदुए अभी मौजूद हैं।
यह भी पढ़े-
गुणों का खजाना है आलूबुखारा, इसे खाने से शरीर को पहुंचते हैं ये 8 फायदे
