रायबरेली: अलग-अगल सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक घायल
रायबरेली। जिले में रविवार को सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर बागवान ढाबा के निकट रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से घायल …
रायबरेली। जिले में रविवार को सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर बागवान ढाबा के निकट रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह लालगंज में सेंबसी गांव के पास बाइक से गिरे युवक को कंटेनर ने रौंद डाला, जिससे उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहली घटना में प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज कोतवाली अंतर्गत वाजिदपुर गांव निवासी आदर्श वर्मा रविवार की सुबह अपनी मां पुष्पा देवी 50 वर्ष को बाइक से लेकर इलाज कराने रायबरेली जा रहा था। बागवान ढाबा के निकट प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी महिला सड़क पर जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तथा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी राम राज कुशवाहा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वहीं लालगंज में कस्बा निवासी विजय अग्रहरि बाइक से सेंबसी आ रहा था। अचानक बाइक के अनियंत्रित होने से वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान कंटेनर ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
