हरदोई: चार दिनों से नाबालिग लड़की गायब, न्याय के लिए भटक रहे हैं परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले की कोतवाली कछौना के अंतर्गत एक गांव से एक नाबालिग लड़की को उसी गांव के युवकों ने बहला फुसलाकर भगा ले गए। परिजनों ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी। वहीं कोतवाली कछौना पुलिस जानकारी न होने की बात कह रही है। एक तरफ सरकार मिशन शक्ति के तहत गांव-गांव में …

हरदोई। जिले की कोतवाली कछौना के अंतर्गत एक गांव से एक नाबालिग लड़की को उसी गांव के युवकों ने बहला फुसलाकर भगा ले गए। परिजनों ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी। वहीं कोतवाली कछौना पुलिस जानकारी न होने की बात कह रही है। एक तरफ सरकार मिशन शक्ति के तहत गांव-गांव में जागरूकता कर बालिकाओं को जागरूक कर रही है।

वहीं पुलिस बालिकाओं के मामले में गंभीरता नहीं लेती है। कोतवाली कछौना के अंतर्गत एक व्यक्ति की पुत्री बीते बुधवार की शाम को खुले में शौच के लिए गई थी। वहीं से गांव के कुछ युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गए। इस घटना से परिजन काफी परेशान हैं। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करना मुनासिब नहीं समझा। परिजन न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रहे।

संबंधित समाचार