रामपुर: कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद कराने को किसानों ने झोंकी ताकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद कराने के लिए किसानों ने पूरी ताकत झोंक दी है। गांव पहुंच-पहुंचकर किसानों ने दुकानदारों और कारोबारियों से बाजार बंद रखने का आह्वान किया। इसके अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार वाहन घुमवाए गए हैं। जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने भाकियू के जिला कार्यालय पर …

रामपुर, अमृत विचार। कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद कराने के लिए किसानों ने पूरी ताकत झोंक दी है। गांव पहुंच-पहुंचकर किसानों ने दुकानदारों और कारोबारियों से बाजार बंद रखने का आह्वान किया। इसके अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार वाहन घुमवाए गए हैं। जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने भाकियू के जिला कार्यालय पर हुई पंचायत में कहा कि किसान 27 दिसंबर को अंबेडकर पार्क के सामने हाइवे जाम करेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा के 27 को भारत बंद के आह्वान के बाद रविवार को किसानों ने पूरी ताकत झोंक दी। किसानों के जत्थे गांव-गांव पहुंचे और दुकानदारों और कारोबारियों से बाजार बंद रखने का आह्वान करते हुए कहा कि अन्नदाता के लिए एक दिन के लिए बाजार बंद रखिए।

किसान नेताओं ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती आंदोलन चलता रहेगा। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने सिविल लाइंस स्थित भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर हुई पंचायत में बंद को सफल बनाने के लिए मंथन किया गया और साथ ही पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।

संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को बंद का ऐलान किया है बनाने के लिए किसान संगठन कई दिनों से तैयारी में जुटे थे। बंद को सफल बनाने के लिए गांव और शहरी क्षेत्र में किसानों के झंडे लगे प्रचार वाहन दौड़ रहे थे। तिपहिया वाहनों से लोगों से अपील की जा रही थी कि वे 27 सितंबर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। पंचायत में जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि 27 सितंबर को अंबेडकर पार्क के सामने हाईवे जाम करने के बाद किसान प्रदर्शन करेंगे।

कहा कि तमाम किसानों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है। पंचायत में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। पंचायत में लक्खा सिंह, विनोद यादव, हरपाल प्रधान, ओम सिंह, विजेंद्र सिंह यादव, होरी लाल, मित्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, रिजवान, रेहान, राजाराम, खेमकरण, राम अवतार ,आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार