बाराबंकी: पूर्व मंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं से की ये बड़ी अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के कस्बा मसौली स्थित आइडियल स्कूल में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं से बूथस्तर पर पार्टी को और मजबूत कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश …

बाराबंकी। जिले के कस्बा मसौली स्थित आइडियल स्कूल में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं से बूथस्तर पर पार्टी को और मजबूत कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार केवल घोषणाओं की सरकार है।

प्रदेश में अराजकता और जंगलराज है। उन्होंने प्रदेश में अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरे मनोवेग से वर्ष 2022 के चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के शासन में कोई ऐसा कार्य नहीं हुआ जिसे उसकी उपलब्धि कहा जा सके। खाद के दाम बढ़ने के साथ ही किसानों को उनकी उपज का लाभ भी नहीं मिल रहा है। विधायक गौरव रावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक एक वोट महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता बूथ पर हर वर्ग को जोड़ कर ज्यादा से ज्यादा मतदान की रणनीति में अभी से जुट जाएं।

कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता सपा नेता फकीर अली अंसारी और संचालन बुनकर नेता इम्तियाज अंसारी ने किया।
इस मौके पर विधानसभा प्रभारी कामता यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, शाहिद अली, फकीर अली अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, मास्टर इम्तियाज अंसारी, विनय वर्मा, मास्टर राम नरेश यादव प्रेमचन्द्र यादव, सलाहुद्दीन, श्रवण रावत, हसन जावेद अंसारी, श्रवण यादव, पप्पू प्रधान, अवध राम दादा, कामिल भाई, जगरूप वर्मा, रंजीत प्रधान भयारा, श्रीकांत रावत, रिजवान बीडीसी, अंबिका यादव, राजेश यादव, प्रवीन वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित समाचार