बरेली: आईजी ऑफिस के दरोगा व विकास भवन कर्मचारी पर 5 लाख की ठगी का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक मजदूर से आईजी ऑफिस में तैनात दरोगा और विकास भवन के कर्मचारी ने जमीन में निवेश के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति से कुछ सरकारी कर्मचारियों ने जमीन का फर्जी एग्रीमेंट करके किसी अन्य को जमीन बेंच दी। जिसके बाद पांच साल …

बरेली, अमृत विचार। एक मजदूर से आईजी ऑफिस में तैनात दरोगा और विकास भवन के कर्मचारी ने जमीन में निवेश के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति से कुछ सरकारी कर्मचारियों ने जमीन का फर्जी एग्रीमेंट करके किसी अन्य को जमीन बेंच दी। जिसके बाद पांच साल से पीड़ित अपनी रकम वापस मांग रहा है लेकिन आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस में मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ द्वितीय को जांच सौंपी है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के तिवारी मंदिर के पास रहने वाले भागीरथ कश्यप ने बताया कि करीब पांच साल पहले उनके पिता ने जमीन बेची थी। पांच लाख रुपये उनके हिस्से में आए थे। बताया कि जिस घर के निर्माण में वह मजदूरी करते थे उसके मालिक रुपयों के बारे में जानते थे।

भागीरथ के मुताबिक मकान मालिक के पास आईजी कार्यालय में तैनात एक दरोगा आते थे। जिसने उन्हें सुभाषनगर के ही दो प्रॉपर्टी डीलरों से मिलवाया और जमीन में रकम लगाने का लालच दिया। जिसके बाद उनकी मुलाकात विकास भवन के एक कर्मचारी से करवाई।

जिसके बाद कर्मचारी ने अपने एक साथी से पांच लाख रुपये लेकर एक जमीन का एग्रीमेंट उसके नाम करा दिया और कुछ दिनों बाद चुपके से आरोपियों ने किसी और को बेंच दी। अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चलते ही मजदूर ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

संबंधित समाचार