अयोध्या: अटेवा पेंशन मंच का पहला मंडलीय अधिवेशन व गोष्ठी का हुआ अयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अटेवा पेंशन मंच का पहला मंडलीय अधिवेशन व गोष्ठी जिला पंचायत भवन के सभागार में आयोजित किया गया। मंडलीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार उर्फ बंधु ने शिरकत की। इस दौरान बंधु ने कहा कि 2022 चुनाव नजदीक आ रहा है इसलिए पुरानी पेंशन को प्रदेश व केंद्र सरकार बहाल करें। …

अयोध्या। अटेवा पेंशन मंच का पहला मंडलीय अधिवेशन व गोष्ठी जिला पंचायत भवन के सभागार में आयोजित किया गया। मंडलीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार उर्फ बंधु ने शिरकत की। इस दौरान बंधु ने कहा कि 2022 चुनाव नजदीक आ रहा है इसलिए पुरानी पेंशन को प्रदेश व केंद्र सरकार बहाल करें। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी व योगी जी से मांग किया कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन को बहाल करें। पेंशन एनपीएस से हमारा भविष्य बर्बाद किया गया।

वहीं सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि निजी करण से वर्तमान भी हमारा बर्बाद किया जा रहा है अस्पताल रेलवे स्टेशन बस स्टेशन आदि को जब सरकार के द्वारा निजी हाथों में दे दिया जाएगा तो उसमें काम करने वाला व्यक्ति आखिर कहां जाएगा। इसीलिए मैं कहता हूं कि निजी करण और मध्य वर्ग के के खिलाफ षडयंत्र है।

संबंधित समाचार