राकेश टिकैत बोले- भारत बंद से आम जनता को नहीं होगी परेशानी, सरकार से बातचीत के लिए तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारत बंद के आह्वान को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को सोचना है कि यह आंदोलन किस दिशा में जाए। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से गन्ने के समर्थन मूल्य में 25 रुपए की बढ़ोत्तरी को लेकर कहा कि ये बढ़ोतरी महंगाई को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरा है। टिकैत …

लखनऊ। भारत बंद के आह्वान को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को सोचना है कि यह आंदोलन किस दिशा में जाए। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से गन्ने के समर्थन मूल्य में 25 रुपए की बढ़ोत्तरी को लेकर कहा कि ये बढ़ोतरी महंगाई को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरा है।
टिकैत ने गन्ने के बढ़े समर्थन मूल्य को लेकर कहा कि इस महंगाई को देखते हुए गन्ने का बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य बेहद कम हैं। क्योंकि किसान डीजल, बिजली, बीज की महंगाई की मार से जूझ रहा है। ऐसे में 25 रुपए की बढ़ोतरी किसान के लिए ऊंट के मुंह में जीरा है।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत बंद से किसी आम जनता को कोई परेशानी नहीं होगी। कई रास्ते खुले हैं, जनता इधर उधर से निकल सकती है लेकिन अब सरकार को सोचना होगा कि यह आंदोलन किस दिशा में जाए। किसान पिछले 10 महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं लेकिन सरकार है कि किसानों से बातचीत करने को तैयार नहीं है।
राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार हमें फोन के जरिए, मेल के जरिए बातचीत की सूचना दे सकती है, हम बातचीत के लिए तैयार हैं। सरकार जब चाहे बैठकर वार्तालाप कर सकती है क्योंकि इसका हल बातचीत के जरिए ही निकल सकता है। अब यह सरकार को सोचना है कि वह बातचीत करने के मूड में है या फिर इस आंदोलन को चलने देना चाहती है।

संबंधित समाचार