कमर कसकर रहें तैयार, अगले महीने सरकार निकालने वाली है कई विभागों में बंपर भर्तियां 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देशभर में बेरोजगारी के चलते आज हर युवा नौकरी की तलाश में है। ऐसे में सभी युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आने वाला महीना में उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए कई अच्छी खबर लेकर आने वाला है। जानकारी के मुताबिक, यूपी सरकार के कई विभागों में बंपर भर्तियां होने वाली …

देशभर में बेरोजगारी के चलते आज हर युवा नौकरी की तलाश में है। ऐसे में सभी युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आने वाला महीना में उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए कई अच्छी खबर लेकर आने वाला है। जानकारी के मुताबिक, यूपी सरकार के कई विभागों में बंपर भर्तियां होने वाली हैं। अलग-अलग विभागों में भर्ती की जानकारी सामने आ चुकी है। इन सभी भर्तियों के माध्यम से सरकार लगभग एक लाख रिक्त पदों पर भर्ती कर सकती है।

फिलहाल बता दें कि यूपी में ग्राम पंचायत सहायक के पद पर भर्तियां की जा रही है। वहीं यूपीपीसीएल की ओर से असिस्टेंट अकाउंटेंट समेत कई पदों पर आवेदन अक्टूबर पहले सप्ताह से शुरू हो जाएंगे। आने वाले समय में यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल, होमगार्ड, राजस्व विभाग, लेखपाल और कृषि विभाग में भर्तियों के लिए नोटिस जारी हो सकते हैं।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोमोशन बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही प्रदेश में कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाल सकता है। जानकारी के अनुसार बोर्ड तकरीबन 25,000 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती आयोजित कराने की तैयारी में है। सरकार की मंजूरी मिलते ही इसकी अधिसूचना जारी की जा सकती है।

यूपी होमगार्ड भर्ती
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवान के पदों पर भी भर्ती जल्द शुरू की जा सकती है। काफी समय से भर्ती को लेकर ये खबरें आ रही हैं की होमगार्ड विभाग जल्द ही इसके लिए अधिसूचना जारी करने वाला है। बता दें कि फिलहाल यूपी होमगार्ड विभाग में 30,000 से ज्यादा पद रिक्त पड़े है। जिन पर सरकार की जल्द ही भर्ती कराने की योजना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती सम्बन्धी अपडेट के लिए वे यूपी होमगार्ड विभाग की वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

यूपी राजस्व लेखपाल
उत्तर प्रदेश के युवाओं को जिस भर्ती का सबसे ज्यादा इंतजार है, वह है राजस्व लेखपाल भर्ती। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपना आगामी परीक्षा कैलेंडर जारी करते समय प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7,889 पदों पर भर्ती कराने की घोषणा की थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी आयोग को भर्ती शुरू करने की मंजूरी दे दी है। UPSSSC PET 2021 का रिजल्ट जारी होने जाने के बाद आयोग लेखपाल पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

इसे भी पढ़ें…

आप भी त्वचा के अनचाहे बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू तरीके

संबंधित समाचार