अयोध्या: भारत बंद के समर्थन में निकले सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार
अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि बिल के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान किया है। ऐसे में अयोध्या में भी धरना प्रदर्शन करेंगे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता। जिले लेकर जिला प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। शहर के तिकोनिया पार्क व गुलाब बाड़ी मैदान से सड़क पर निकलेंगे किसान …
अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि बिल के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान किया है। ऐसे में अयोध्या में भी धरना प्रदर्शन करेंगे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता। जिले लेकर जिला प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। शहर के तिकोनिया पार्क व गुलाब बाड़ी मैदान से सड़क पर निकलेंगे किसान मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता। ऐसे में जनपद में धारा 144 लगा दिया गया है। धारा 144 का पालन कराना आज जिला प्रशासन के लिए होगी चुनौती। कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का है आज भारत बंद का आह्वान।
संयुक्त किसान मोर्चा के 30 कार्यकर्ता गिरफ्तार
संयुक्त किसान मोर्चा के 30 कार्यकर्ता गिरफ्तार। पुलिस लेकर गई पुलिस लाइन। शहर में भारत बंद को सफल बनाने के लिए दुकानदारों को दुकान बंद करने की कर रहे थे अपील। पुलिस ने सभी 30 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार। कृषि कानून के विरोध में भारत बंद का हुआ है आह्वान।
ट्रैक्टर से निकले 60 कार्यकर्ता और गिरफ्तार
कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर से निकले भारतीय किसान यूनियन के नेता व कार्यकर्ता। शंकरगढ़ बाजार से नारेबाजी करते हुए निकले कार्यकर्ता। गुलाब बाड़ी मैदान में पुलिस लगभग 60 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार। भारत बंद के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता कर रहे दुकान बंद करने की अपील। जनपद में लागू है धारा 144
