रायबरेली: सीओ का पीआरओ बनकर की 30 हजार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली। जिले के थानों में पुलिस और दलालों के गठजोड़ से ठगी का खेल चल रहा है। हाल यह है कि थानों में मिल बांटकर खाने का ट्रेंड बन गया है। इसी का नतीजा है कि एससी-एसटी एक्ट के मामले में युवक पर लगी धारा को हटाने के लिए दो युवकों ने खेल कर दिया। …
रायबरेली। जिले के थानों में पुलिस और दलालों के गठजोड़ से ठगी का खेल चल रहा है। हाल यह है कि थानों में मिल बांटकर खाने का ट्रेंड बन गया है। इसी का नतीजा है कि एससी-एसटी एक्ट के मामले में युवक पर लगी धारा को हटाने के लिए दो युवकों ने खेल कर दिया। सीओ का पीआरओ बनकर 30 हजार रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। दूसरे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।
बताया जाता है कि हरिजन एक्ट के मामले से एक व्यक्ति का नाम हटाने के लिए लालगंज के दीपा मऊ गांव के रहने वाले शिवम सिंह और शिवम दिक्षित लालगंज सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी के फर्जी पीआरओ बन गए और 30000 रुपये ठग लिए। जब आरोपी का मुकदमा की फर्द से नामनहीं हटा तो उसने सोशल मीडिया पर पूरी घटना का जिक्र किया जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते ही एक शिवम दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया दूसरे की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।
लालगंज सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि दो युवकों ने हरिजन एक्ट के मामले में नाम हटाने के नाम पर पीआरओ बनकर ठगी की थी एक को गिरफ्तार कर लिया है दूसरे की तलाश जारी है साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन शातिर युवकों ने कहां-कहां ठगी की है।
