बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पेड़ से लटका मिला शव
बाराबंकी। थाना फतेहपुर क्षेत्र के टड़वा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या हुई यह भी स्पष्ट …
बाराबंकी। थाना फतेहपुर क्षेत्र के टड़वा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या हुई यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर मजरे इज्जतपुर की है। जहां पर स्थानीय निवासी प्रेमचंद दुध व खोए का व्यापार कर परिवार का भरण पोषण करता आ रहा था। उसके तीन पुत्र राम सहारे, रामतेज, व रामकेश है। विगत कई महीनों से प्रेमचंद मानसिक रूप से काफी बीमार चल रहा था। वहीं प्रेमचन्द्र यादव की पुत्री की शादी हो चुकी है।
विगत कई दिनों से मानसिक अवसाद के कारण वह घर से भी गायब भी रहे। जिसका इलाज भी चल रहा था। परिजनों की माने प्रेमचंद्र पड़ोसी गांव टड़वा में मजदूरी पर एक खेत की देखरेख भी करते थे। देर रात वह घर से चले गए। सुबह उनका शव ग्राम टड़वा के उसी खेत मे एक पेड़ पर रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। सुबह काम करने पर निकले लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
खबर फैलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पेड़ पर लटके शव को देखकर कोहराम मच गया। प्रेमचंद्र ने अचानक जान क्यों दे दी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका। थाना प्रभारी संजय मौर्य ने शव उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि बड़े पुत्र रामसहारे ने लिखित सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें घटना का कारण मानसिक बीमारी बताया गया है।
