उन्नाव: साक्षी महाराज ने की डिप्टी सीएम की तारीफ, कहा- ये मेरे केशव मैं इनका साक्षी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्य की तारीफ करते हुए कहा कि हमारा और डिप्टी सीएम केशव का साथ आज का नहीं है बहुत पुराना है, तब न ये किसी ओर पर थे …

उन्नाव। उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्य की तारीफ करते हुए कहा कि हमारा और डिप्टी सीएम केशव का साथ आज का नहीं है बहुत पुराना है, तब न ये किसी ओर पर थे न ही मैं। ये मेरे केशव है, हम इनके साक्षी है।

इसके बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने संबोधन किया और जिले के विकास कार्यो की घोषणा की जिसमे भगवंत नगर में एक करोड़ की लागत से कार्यो के विकास की घोषणा 17 काम पुरवा विधानसभा में 94 करोड़- की लागत के कार्य की घोषणा उन्नाव सदर- के 8 कामों के 50 करोड़ की लागत की घोषणा हुई वही बांगरमऊ में 8 गांव में 60 करोड़ से अधिक के लागत के कार्यो की घोषणा की। इसके बाद सफीपुर में 4 कार्यो में तकरीबन 53 करोड़ की लागत के कार्यो की घोषणा हुई। मोहान विधानसभा में 25 कार्यो के करीबन 60 करोड़ के लागत के विकास की घोषणा की ।

फिर विपक्ष पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि जितना काम बुआ, भतीजे, बबुआ नही कर पाए, वह कार्य भाजपा ने साढ़े- 4 वर्षो में पूरा कर दिया। यूपी जातिवाद, गुंडागर्दी से बहुत आगे निकल चुका है। डिप्टी सीएम ने एक नारा भी दिया कि 100 में 60 हमारा है, बाकी में बटवारा है। बटवारे में भी हमारा है। सपा बसपा, कांग्रेसियो का चुनावो में हुआ सफ़ाया, तब लगाई प्रयागराज पहुच कर डुबकी। इस बार भाजपा को प्रदेश में 388 सीटे मिलना तय है।

संबंधित समाचार