हरदोई: अपनों से आहत एक वृद्ध ने लगाई न्याय की गुहार, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अपनों से आहत एक वृद्ध ने न्याय के लिए थाने में गुहार लगाई है। वृद्ध को मारपीट कर उसके रुपए पैसे बहू,पोता और लड़के छीन लिए हैं। बदलते समय में किस तरह से मानवीयता का ह्रास हो रहा है इसका उदाहरण थाना बघौली के ग्राम धिरजाखेड़ा निवासी गंगाराम है। गंगाराम सोमवार को थाने में …

हरदोई। अपनों से आहत एक वृद्ध ने न्याय के लिए थाने में गुहार लगाई है। वृद्ध को मारपीट कर उसके रुपए पैसे बहू,पोता और लड़के छीन लिए हैं। बदलते समय में किस तरह से मानवीयता का ह्रास हो रहा है इसका उदाहरण थाना बघौली के ग्राम धिरजाखेड़ा निवासी गंगाराम है। गंगाराम सोमवार को थाने में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। पीड़ित गंगाराम का आरोप था कि उसका पुत्र व पुत्र वधू उससे अलग रहते हैं। खाने पीने के लिए नहीं देते हैं बल्कि उल्टे उसका पोता बहू वह लड़के मारपीट कर उससे रूपए छीन लेते हैं जो वह फसल बेचकर अपना जीवन यापन करने के लिए अपने पास रखता है।

पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाते हुए अपनों से बचाने की फरियाद पुलिस से की है। थाने में रो-रो कर आप बीती सुना रहे गंगाराम की बातें सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में पानी आ गया। लोग यह चर्चा करते देखे गए कि किस तरह बदल रहे जमाने में लोग स्वार्थवश अपने बूढ़े मां-बाप का तिरस्कार कर रहे हैं।

संबंधित समाचार