लविवि में ABVP अवध प्रांत के मेडिवीजन आयाम ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के मेडिवीजन आयाम द्वारा आज लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने रक्तदान शिविर में रक्तदान कर सहभाग किया व विद्यार्थी और कार्यकर्ताओं को संबोधित …
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के मेडिवीजन आयाम द्वारा आज लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने रक्तदान शिविर में रक्तदान कर सहभाग किया व विद्यार्थी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना के समय से ही सेवा कार्यो में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग कर रहा है, इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मेडिविसन आयाम के माध्यम से आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन करना महानगर के कार्यकर्ताओं की सराहनीय पहल है,सभी विद्यार्थी इस रक्तदान शिविर के माध्यम से किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत संगठन मंत्री अंशुल जी ने कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति के ह्रदय में समाज के प्रति अपनत्व की भावना उत्पन्न होती है, हम समाज के लिए क्या कर सकते हैं समाज को क्या दे सकते हैं, यही विद्यार्थी परिषद सिखाता है।

ए.बी.वी.पी लखनऊ महानगर अध्यक्ष डॉ मंजुला उपाध्याय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के माध्यम से समाज के बीच काम करने वाला छात्र संगठन है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिससे लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी समाज में अपनी भूमिकाओं को समझे एवं किसी जरूरतमंद के काम आ सकें। ए.बी.वी.पी लखनऊ महानगर के मंत्री सिद्धार्थ शाही ने कहा कि आज इस रक्त दान शिविर को लगवाने का हमारा यही उद्देश्य है कि हम समाज को रक्तदान के प्रति जागरूक कर सकें एवं रक्तदान के प्रति समाज में पनप रहे डर को दूर कर सकें ।

इस रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय कला मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक आकर्षण मिश्र ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अपर्णा मिश्रा, प्रांत मेडिविजन संजोयक रोहित सिंह, लखनऊ महानगर सह मंत्री उत्कर्ष अवस्थी, सौम्य श्वेतांशु, गरिमा सिंह, मनोज कांत सिंह, निलेश मिश्रा, अविरल मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
