अयोध्या: साढ़े तीन करोड़ परिवारों का समर्थन जुटाएगी “आप”, जानें कैसे?
अयोध्या। बिजली को आम आदमी का संवैधानिक अधिकार मानने वाली आम आदमी पार्टी इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को युद्ध स्तर पर शुरू करने जा रही है। 300 यूनिट फ्री बिजली की केजरीवाल की गांरटी कार्यकर्ता घर-घर लेकर जाएंगे। आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह …
अयोध्या। बिजली को आम आदमी का संवैधानिक अधिकार मानने वाली आम आदमी पार्टी इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को युद्ध स्तर पर शुरू करने जा रही है। 300 यूनिट फ्री बिजली की केजरीवाल की गांरटी कार्यकर्ता घर-घर लेकर जाएंगे।
आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सभी विधानसभा इकाइयों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। विधानसभावार टीमें बनाई गई हैं और हर टीम को एक माह में 90,000 परिवारों से संपर्क साधने का लक्ष्य दिया गया है। इस तरह आम आदमी पार्टी 300 यूनिट फ्री बिजली के मुद्दे पर एक माह के दौरान प्रदेश के साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा परिवारों का समर्थन जुटाएगी।
आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर एक साथ तीन अक्टूबर से इसकी शुरुआत होगी। एक माह तक चलने वाले पार्टी के पहले प्रचार अभियान के लिए हर विधानसभा में तीन लोगों की 15 टीमें तैयार की गई हैं। लाउडस्पीकर लगे 15 प्रचार वाहन के साथ ये टीम शहर, कस्बों से लेकर गांव-गांव जाकर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी की जानकारी देकर लोगों का समर्थन जुटाएगी।
मिस्ड कॉल से दे सकेंगे समर्थन
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि अभियान के लिए पार्टी की ओर से प्रदेश स्तर पर एक टोल फ्री मिस्ड कॉल नंबर जारी किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों में संपर्क के दौरान टीम के साथी इस नंबर की जानकारी जनता को देंगे। लोग इस नंबर पर मिस्ड कॉल कर पार्टी के 300 यूनिट फ्री बिजली के मुद्दे को अपना समर्थन दे सकेंगे। मिस्ड कॉल नंबर पर आई हर कॉल का रिकॉर्ड पार्टी के ऐप पर दर्ज होगा।
