हमारा बूथ, सबसे मजबूत का मंत्र अपनाएं कार्यकर्ता : स्वतंत्र देव सिंह
लखनऊ। रविवार से शुरू हुए घर-घर संपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को लखनऊ के गोसाईगंज में रहमत नगर के बूथ संख्या 80-81 के मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि 25 रुपये गन्ना मूल्य बढ़ाकर सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। …
लखनऊ। रविवार से शुरू हुए घर-घर संपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को लखनऊ के गोसाईगंज में रहमत नगर के बूथ संख्या 80-81 के मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि 25 रुपये गन्ना मूल्य बढ़ाकर सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। कहा कि भाजपा सरकार ने अपने साढे़ चार वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश को नई ऊंचाईयां प्रदान की है। समाज के हर वर्ग की चिंता की। केंद्र की मोदी सरकार की प्रेरणा से साबित हुआ कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है।
कोरोना वैक्सीन के दस करोड़ का लक्ष्य हासिल कर उत्तर प्रदेश देश का पहला प्रदेश बन गया है। यहां माफिया अब नेस्तानाबूद हो चुका है। अपराधी एवं गुंडा तत्व जेल में हैं। सड़कों का जाल विछ रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे जैसी सड़कें बनी हैं। घोटाले, भ्रष्टाचार की जगह अब उत्तर प्रदेश के सुशासन की चर्चा होती है। हमारी सरकार की ईमानदारी, पारदर्शिता की चर्चा, गांव, गरीब एवं किसान के बीच है। इस दौरान बूथ समिति के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हमारा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र के साथ बूथ को मजबूती देने में जुटें।
