जंगली जानवरों से परेशान गौलापार के ग्रामीणों ने डीएफओ दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गांव सभा खेड़ा, गौलापार के ग्रामीणों ने वन्यजीवों द्वारा खेती को हो रहे नुकसान को रोकने की मांग करते हुए डीएफओ को ज्ञापन सौंपा। और फैंसिंग और दीवार बनवाने की मांग की। सौंपे ज्ञापन में कहा है कि ग्राम सभा खेड़ा के पूर्वी क्षेत्र का बड़ा भाग जो कि राजस्व भूमि और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गांव सभा खेड़ा, गौलापार के ग्रामीणों ने वन्यजीवों द्वारा खेती को हो रहे नुकसान को रोकने की मांग करते हुए डीएफओ को ज्ञापन सौंपा। और फैंसिंग और दीवार बनवाने की मांग की।


सौंपे ज्ञापन में कहा है कि ग्राम सभा खेड़ा के पूर्वी क्षेत्र का बड़ा भाग जो कि राजस्व भूमि और कृषि क्षेत्र है। आए दिन जंगली जानवरों के हमले से फसल को नुकसान पहुंच रहा है। जिससे गरीब सीमांत किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्या देवी, ग्राम प्रधान लीला बिष्ट, उप प्रधान ललित जोशी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, विनय दानी, अभिषेक सुयाल, सौरभ जोशी, नवीन चंद्र दुम्का, सौरभ तिवारी, निखिल दुम्का, योगेश जोशी, संदीप जोशी, नरेंद्र सिंह, शंकर दत्त समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज