UP में खुले स्थानों पर शादी समारोह के आयोजन को लेकर बड़ी खबर, नई गाइडलाइन जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर कई तरह की बंदिशें लगा दी गई थी। शादी या किसी भी तरह के समारोहों में भी सीमित संख्या में लोगों को जाने की इजाजत थी। हालांकि, कोरोना का असर कम होता देख अब सरकार धीरे-धीरे रियायतें दे रही है। यूपी सरकार ने प्रदेश में शादी और अन्य …

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर कई तरह की बंदिशें लगा दी गई थी। शादी या किसी भी तरह के समारोहों में भी सीमित संख्या में लोगों को जाने की इजाजत थी। हालांकि, कोरोना का असर कम होता देख अब सरकार धीरे-धीरे रियायतें दे रही है।

यूपी सरकार ने प्रदेश में शादी और अन्य समारोह के आयोजन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के मुताबिक अब खुले स्थानों पर शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की इजाजत दे दी गई है। समारोह में शामिल होने की संख्या एरिया पर निर्भर करेगी।

योगी सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाना अनिवार्य है। साथ ही आयोजनकर्ता को प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करनी होगी।

संबंधित समाचार