गोरक्षनगरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हुआ स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के गोरखपुर आगमन पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर जनपद में विभिन्न पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बाई ट्रेन कृषक एक्सप्रेस से सुबह पहुंचे थे। जहां पर पहले से स्वागत …

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के गोरखपुर आगमन पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर जनपद में विभिन्न पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बाई ट्रेन कृषक एक्सप्रेस से सुबह पहुंचे थे। जहां पर पहले से स्वागत में प्रतीक्षारत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ पुष्प गुच्छ बुके भेंट करते हुए अंग वस्त्र ओढ़ाकर गगन भेदी नारों के साथ मोदी योगी जिन्दाबाद, स्वतंत्र देव सिंह भाजपा जिन्दाबाद का जयघोष करते हुए अभूतपूर्व स्वागत एव अभिनंदन किया।

फिर प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। सुबह होने की वजह से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सर्किट हाउस ग्राउंड में मार्निग वाक किया और वहीं बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ परिचय करते हुए पुनः 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का सभी ने संकल्प लिया और फिर आगे के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रस्थान किया।

संबंधित समाचार