बाराबंकी: पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच दफन की गई ताजिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। नगर पंचायत सुबेहा सराय राजघाट स्थित जव्वाद अली कर्बला भूमि पर आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिया दफन कर दी गई। गौरतलब हो कि करीब एक माह से चल रहे जव्वाद अली कर्बला जमीनी विवाद को सुलझाना प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि ताजियेदार अपनी ताजिया अपने पुराने कर्बला के …

बाराबंकी। नगर पंचायत सुबेहा सराय राजघाट स्थित जव्वाद अली कर्बला भूमि पर आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिया दफन कर दी गई। गौरतलब हो कि करीब एक माह से चल रहे जव्वाद अली कर्बला जमीनी विवाद को सुलझाना प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि ताजियेदार अपनी ताजिया अपने पुराने कर्बला के जमीन पर ही दफन करने के लिए अड़े हुए थे। जिसके बाद प्रशाशन ने इसका निष्कर्ष निकालने के लिए 40 दिन की मोहलत मांगी थी।

उपजिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने अपनी सूझ-बूझ व अथक प्रयास से ताजियेदार व दूसरे पक्ष के बीच आपसी समझौता तय हुआ और उसके बाद ताजियेदारों ने आज घर पर रखी ताजिया को कर्बला लाकर दफन कर दिया उप जिलाअधिकारी हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी नवीन कुमार की मौजूदगी में सभी ताजिया दफन कराई गई। प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस दल बल के साथ मुस्तैद रहे।

संबंधित समाचार