मिर्जापुर: सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्रा की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भगौतीदेई गांव निवासी अलगू विश्वकर्मा की 15 वर्षीय पुत्री दसवीं की छात्रा तन्नू साइकिल से स्कूल जा रही थी। वाराणसी-सोनभद्र राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट …

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भगौतीदेई गांव निवासी अलगू विश्वकर्मा की 15 वर्षीय पुत्री दसवीं की छात्रा तन्नू साइकिल से स्कूल जा रही थी। वाराणसी-सोनभद्र राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राजमार्ग को जाम कर दिया। उन्होंने बताया कि सूचना पर वहां पहुंचे अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद जाम हट सका। इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार