पाकिस्तान में 12 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों का शुरू होगा टीकाकरण – पाकिस्तान योजना मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के योजना मंत्री ने कहा है कि सरकार 12 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों को कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के वास्ते टीकाकरण अभियान शुरू करेगी। मंत्री असद उमर ने 12 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा मंगलवार को की। यह …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के योजना मंत्री ने कहा है कि सरकार 12 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों को कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के वास्ते टीकाकरण अभियान शुरू करेगी। मंत्री असद उमर ने 12 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा मंगलवार को की।

यह घोषणा ऐसे समय में हुयी है जब देशभर में संक्रमण से होने वाले मौत की संख्या में कमी आयी है। उमर ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान जल्द ही बच्चों के लिये टीकाकरण अभियान की शुरूआत करेगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसकी शुरुआत कब से होगी।

पाकिस्तान में अभी किशोरों एवं वयस्कों को टीका लगाया जा रहा है। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1400 नये मामले सामने आये और महामारी से 41 और लोगों की मौत हो गयी। इस साल जुलाई के बाद यह पहला मौका है जब देश में एक दिन में संक्रमण के मामले 1500 से कम दर्ज किये गये है।

संबंधित समाचार