बाराबंकी: ब्लॉक रामनगर क्षेत्र में हुआ सदस्यता अभियान का आयोजन
बाराबंकी। ब्लॉक रामनगर क्षेत्र के परसिया मजरे कुम्हारवा में ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के प्रदेश के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह कि अगुवाई में मंगलवार यानि आज एक सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें रेनू को ग्राम अध्यक्ष महिला मोर्चा,श्याम सती को ग्राम उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,माया देवी को महासचिव,रागिनी को ग्राम सचिव, ननकन्ना, …
बाराबंकी। ब्लॉक रामनगर क्षेत्र के परसिया मजरे कुम्हारवा में ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के प्रदेश के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह कि अगुवाई में मंगलवार यानि आज एक सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें रेनू को ग्राम अध्यक्ष महिला मोर्चा,श्याम सती को ग्राम उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,माया देवी को महासचिव,रागिनी को ग्राम सचिव, ननकन्ना, रेनू, ललजीत, देशराज, प्रवेश, रामपाल, पिंटू, मालती आदि लोगों को सदस्य मनोनीत किया गया।
सदस्यों को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश महासचिव बलवान सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम सभा की रीड की हड्डी होते हैं जिनसे ही ग्राम सभा का विकास पूर्णतया संभव हो सकता है। जिन्हें आजादी से अब तक लगातार नकारा जा रहा है। जब सदस्यों को नगारा जाएगा तो ग्राम के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। संगठन के प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने कहा सदस्यों के अधिकार दिलाना महासभा की प्राथमिकता होगी उसके लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा उसके लिए संगठन तैयार है। इस अवसर पर महासभा के जिला सचिव विक्रम प्रताप सिंह रिंकू के साथ दर्जनों महासभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
